Patna: सारण के मटियार में ताजिया जुलूस के दौरान दो जुलूस अखाड़े के बीच झड़प हो गया. इस झड़प में दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मांझी थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम-मटियार में ताजिया जुलूस के दौरान दो जुलूस अखाड़े जो एक दूसरे के सामने से आ रही थी. अपने ताजिया को आगे-पीछे करने के लिए जुलूस के दोनों तरफ के सदस्यों में झड़प हो गयी है. जिसमें दो लोग सामान्य रूप से घायल हो गये हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मांझी थाना पुलिस घटनास्थल पहुँचकर दोनों जुलूस के लोगों को शांत कराया. मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है. वर्तमान में स्थिति सामान्य है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed