Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया है. थाना में गाली-गलौज करने के आरोप में एसएसपी ने कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक कृष्ण कुमार गुप्ता ने शिकायत की थी. एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी को जांच का निर्देश दिया. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकान्त लापरवाही, अनुशासनहीनता, अमर्यादित आचरण एवं पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया.
गाली गलौज को लेकर सदर थाना में रहते हुई थी कार्रवाई
चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकान्त को असभ्य आचरण की वजह से सदर थाना प्रभारी के पद से निलंबित किया गया था. फरवरी 2024 में यह कार्रवाई की गई थी. जमीन विवाद से जुड़े मामले में आदिवासी समाज के लोगो को गाली दे रहे थे. किसी ने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो पर सदर डीएसपी से मामले की जांच करवाई गई. जांच रिपोर्ट पर एसएसपी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया.
