Ranchi: लातेहार के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना स्थित चोरहा नीचे टोला में पुलिस नक्सली के बीच मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया है. वही 10 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. डेढ़ दर्जन से अधिक जवान का हत्या व शहीद जवान के पेट मे बम प्लांट करने में दोनो नक्सली शामिल था. मारे गए नक्सली सबजोनल कमाण्डर मनीष यादव उर्फ मनीष जी बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के चक्रबंधा का रहने वाला था. उसपर 5 लाख का इनाम घोषित था. वही पकड़े गए नक्सली जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के माईल मटलौंग का रहने वाला है. उसपर 10 लाख का इनाम घोषित है. सर्च के दौरान सुरक्षाबलों ने दो X-95 ऑटोमेटिक राईफल, लोडेड मैग्जिन एवं गोली, लेवी का रुपया और दैनिक उपयोग का समान बरामद किया गया है.
जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह करीब 10-12 वर्षों से संगठन से जुड़ा था. अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लातेहार जिला सहित निकटवर्ती जिलों में अपना आतंक फैलाकर लेवी वसूलना एवं विकास कार्यों में बाधक बनना तथा आम जनता का भयादोहन कर नुकसान पहुँचाने जैसे जघन्य घटनाओं को अपने समर्थकों के साथ अंजाम दिया है.
मुठभेड़ में मारे गए नक्सली सबजोनल कमाण्डर मनीष यादव उर्फ मनीष जी के विरुद्ध झारखंड, बिहार और छतीशगढ़ के विभिन्न थाना में 40 मामला दर्ज है. जबकि गिरफ्तार नक्सली जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह के विरुद्ध झारखंड के विभिन्न थानों में 27 मामला दर्ज है.

दस्ता के साथ जमावड़े की सूचना पर आधी रात को शुरू हुई घेराबंदी

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि 10 लाख के इनामी नक्सली कुन्दन सिंह खरवार अपने सहयोगियों के साथ महुआडॉड एवं नेतरहाट थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है. बीते रविवार को गुप्त सूचना मिली कि इनामी नक्सली कुन्दन सिंह खरवार अपने दस्ता सदस्यों के साथ नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना स्थित चोरहा नीचे टोला में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के जुटा है. सूचना पर महुआडांड़ एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. जिसमे श्बारेसाढ़, महुआडांड़ थाना पुलिस, जिलाबल का सैट, बारेसाढ़ एवं आईआरबी सैट को शामिल किया गया. छापामरी दल रात के करीब 1:30 बजे सुरक्षा मानको का पालन करते हुए ग्राम चोरहा टोला नीचे दौना का रेकी करने लगा. इसी दौरान छापामारी दल को एक स्थान पर नक्सलियों का जमावड़ा होने का आभास हुआ. दूसरी तरफ नक्सलियों को भी पुलिस की भनक लगी. इसके बाद नक्सली पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया. पुलिस जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू की. दोनों तरफ से गोली बारी में पुलिस का बढ़ता दबाव देख नक्सली फायरिंग करते हुए भागने लगे. भागने के दौरान जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह को पकड़ा गया. अन्य नक्सली भागने में सफल हो गए.

अंधेरे में रोकी गई कार्रवाई, अतिरिक्त जवान मंगाकर चलाया गया सर्च अभियान

देर रात शुरू हुए मुठभेड़ के बाद पकड़े गए नक्सली को कब्जे में लेकर अंधेरा के कारण आगे की कार्रवाई रोक दी गई. जिला मुख्यालय से घेराबंदी एवं तालाशी के लिए अतिरिक्त जवान को मंगाया गया. जवानों के पहुंचने तक मौके पर मौजूद पुलिस जवान अपने पोजिशन को बरकरार रखते हुए गिरफ्तार नक्सली को अपने कब्जे में रखा. लातेहार एसपी, एसएसबी-32 बटालियन, सीआरपीएफ-11 बटालियन तथा झारखण्ड जगुआर की टीम के पहुँचने के बाद क्षेत्र का घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान सबजोनल कमाण्डर मनीष यादव उर्फ मनीष जी का शव बरामद किया गया. साथ ही हथियार, गोली सहित नक्सली दस्ता के दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया गया.

ऑपरेशन सामना के दौरान मुठभेड़ में शहीद जवान के पेट मे किया था बम प्लांट

लातेहार में 7 जनवरी 2013 को ऑपरेशन सामना के दौरान बरवाडीह थाना क्षेत्र के अमवाटीकर टोला कटिया के जंगल में पुलिस एवं नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह और सबजोनल कमाण्डर मनीष यादव उर्फ मनीष जी भी शामिल था. इस मुठभेड़ में
सीआरपीएफ के हवलदार सुदेश एमपी, जवान चम्पा लाल मालवीय, बैजनाथ किस्कू, बाबूलाल पटेल, शंकर लाल चौधरी, रोहितास सिंह, सुनिल, एसआई प्रदीप यादव, जवान जसवीर सिंह तथा झारखंड जगुआर के जवान मुकेश कुमार शहीद हो गए. वही सीआरपीएफ एएसआई अरुण कुमार शर्मा, जवान गोविन्द चन्द्र गिरी, चन्द्रकान्त सिंह, तारिक अहमद भट्ट, विश्वनाथ सिंह भदोरिया, संजय वानखेड़े, नरेश कुमार, तिलक राज, ए जी हजारिका तथा झारखंड जगुआर के जवान मनोज कुमार, सुनिल बाड़ा, एसआई प्रभाकर दूबे, जवान विपिन कुमार, महेश कुमार, पुलिस सुबोध साहू जख्मी हो गया. जख्मी महेश कुमार इलाज के दौरान शहीद हो गया. नक्सलियों ने 2 एके 47, 1 इंसास एलएमजी, 1 यूबीजीएल एवं 1 वायरलेस सेट लूट लिया. साथ ही मृत जवान बाबू लाल पटेल के पेट मे बम प्लांट कर दिया. पोस्टमार्टम के दौरान लगाया गया 2.5 किग्रा का एक कंटेनर बम निकालकर निष्क्रिय किया गया. इस संबंध में बरवाडीह थाना (काण्ड संख्या-01/13) मामला दर्ज किया गया था.

पीसीआर वाहन पर हमला कर लूट लिया हथियार

चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ के पास 22 नवम्बर 2019 की रात जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह और सबजोनल कमाण्डर मनीष यादव उर्फ मनीष जी के साथ नक्सलियों ने पीसीआर वाहन पर हमला कर फायरिंग शुरू कर दिया. जिसमे एएसआई सुकरा उराँव, गृहरक्षक चालक यमुना प्रसाद, गृहरक्षक सिकन्दर सिंह एवं गृहरक्षक शम्भु प्रसाद शहीद हो गए. इस दौरान नक्सलियों ने पुलिस का 1 पिस्टल, तीन रायफल, 100 गोली लूट लिया. इस संबंध में चन्दवा थाना (काण्ड सं०198/19) में मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस कैंप पर हमला समेत कई जघन्य घटना को अंजाम देने में रहा है शामिल

जोनल कमाण्डर कुन्दन जी उर्फ सुधीर सिंह और सबजोनल कमाण्डर मनीष यादव उर्फ मनीष जी कई जघन्य घटना को अंजाम देने में शामिल रहा है. भण्डरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुटकु स्थित प्राथमिक विद्यालय में 27 जनवरी 2012 की रात विश्राम के दौरान नक्सली पुलिस कैम्प पर फायरिंग कर हमला कर दिया था. पुलिस जवाबी फायरिंग किया. हालांकि कोई हताहत नही हुआ था. दूसरे दिन सर्च के दौरान 36 खोखा, 48 गोली, 36 केन बम, 12 चाईनीज ग्रेनेड, 30 किग्रा विस्फोटक पदार्थ, 2 देशी कट्टा, 1 देशी रायफल, 2 बंडल कोडेक्स वायर, 1 बंडल इलेक्ट्रीक वायर, 1 कैमरा एवं नक्सल साहित्य बरामद किया गया. इस संबंध में भंडरिया थाना (काण्ड संख्या- 08/12) में मामला दर्ज किया गया था.
भण्डरिया थाना से करीब 35 किमी पूरब में ग्राम-खपरी गहुआ (गढ़वा) में पुलिस बलों को लक्षित करते हुए 26 जून 2018 को आईईडी विस्फोट किया गया. जिसमें 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए.
नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बदौनी एवं ग्राम साले के बीच स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के समीप 19 सितंबर 2017 को सुबिराम मुंडा की हत्या पुलिस मुखबीरी के आरोप में गोली मारकर कर दिया था. इस संबंध में नेतरहाट थाना (काण्ड सं० 11/17) मामला दर्ज है.
महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ओरसा पाट में 30 अप्रैल 2025 को सड़क निर्माण कार्य कर रहे खड़ी दो ग्रेडर एवं जेसीबी को जला दिया. वही आयूब खान नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया. इस संबंध में महुआडांड़ थाना (काण्ड सं०18/25) मामला दर्ज किया गया है.
नेतरहाट थाना क्षेत्र के ग्राम दौरान में 19 जुलाई 2023 को ग्रामीण देव कुमार प्रजापति लाठी-डण्डा से पीटकर हत्या कर दी गई. इस संबंध में नेतरहाट थाना (काण्ड सं० 11/23) में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed