Patna: चार दिन से लापता युवक का चंद्रावत नदी से शव बरामद होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. वही अनुसंधानकर्ता को सस्पेंड कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक 27 मई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सन सरैया गांव के वार्ड नंबर 41 के रहने वाले अमित कुमार के लापता होने की लिखित सूचना 30 मई को दी गई. इसके बाद मुफस्सिल थाना (कांड संख्या 186/25) मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में टावर डंप, सीडीआर विश्लेषण एवं मानवीय इनपुट के आधार पर गुमशुदा अमित कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया. इसी बीच 31 मई को बैरिया थाना क्षेत्र के शिव प्रसाद यादव के बगीचा के पास चंद्रावत नदी में एक शव बरामद हुआ है. बरामद शव के कमर में लगे बेल्ट के आधार पर परिजनों ने अमित कुमार के रूप में पहचान किया.
बरामद शव को पुलिस कब्जे मेंलेकर जीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर संदिग्ध फूल मोहम्मद मियां एवं उसका पुत्र राजू मियां को गिरफ्तार किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधानकर्ता एसआई सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया. तथा मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिराम सिंह को पुलिस केंद्र भेज दिया गया.
