Ranchi: मोराबादी इलाके में बाइक उड़ाने वाले गिरोह का रांची के लालपुर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. चोरी की बाइक के इंजन एवं चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर मॉडिफाई करने वाले मिस्त्री समेत चार अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. इनमे कांके थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ निवासी विकास कुमार उर्फ विकास टोप्पो, मांडर थाना क्षेत्र के बंझिला निवासी इस्तियाक अंसारी, चान्हो थाना क्षेत्र के लुंडरी निवासी तौफिक अंसारी उर्फ साहेब अंसारी और टाँगर निवासी शमशाद अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक पैशन प्रो, बाइक की 4 चाभी, बिना इंजन का एक टीवीएस स्टार सिटी (JH01AZ6282), एक हीरो आई स्मार्ट बाइक (JH01BV-0352), सुजुकी का इंजन लगा हीरो होण्डा का एक बाइक (JH01E3602), एक हीरो कंपनी का बाइक (HA10AGKHE72418), बाइक का 25 हैंडल, बाइक में प्रयुक्त 7 बैट्री, बाइक का 23 शोकर रॉड, 11 पीस शोकर स्प्रींग, बाइक का 4 बैंक पाँवदान कैरियर, 4 लेग गार्ड, इंजन का 10 कॉपर क्चाईल, 7 कार्बोरेटर, एक स्पलेंडर, 2 मोबाईल, रिम टायर सहित दो चक्का और बाइक का पेट्रोल टंकी व अन्य पार्ट्स पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार विगत कुछ दिनों से मोराबादी क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी की घटना हो रही थी. जिसके अनुसंधान एवं जाँच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज के आवलोकन से एक आरोपी वका हुलिया चिन्हित किया गया. वही भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में निगरानी रखे जाने लगा. उसी दौरान ऑक्सीजन पार्क के पास सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित किये गये सन्दिग्ध आरोपी को हेलमेट लेकर एक होण्डा बाइक को स्टार्ट करते हुए देखा गया, जिसे पकड़कर पुछताछ किया गया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसी बीच बाइक के मालिक पहुँच गया. इससे स्पष्ट हो गया कि सन्दिग्ध आरोपी बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया विगत कुछ माह से मोराबादी क्षेत्र से बाइक चोरी करने एवं चोरी की बाइक चान्हो निवासी शोएब अंसारी उर्फ शोहेब अंसारी के साथ मिलकर उसके कबाड़ी में कटिंग करता था. चोरी की बाइक के इंजन एवं चेचिस नंबर के साथ छेड़छाड़ कर मिस्त्री इस्तेयाक अंसारी के सहयोग से बेचने एवं मॉडिफाई करने का काम करता है. पकड़े गए आरोपी के पास से एक चोरी की बाइक एवं उसके निशानदेही पर बाइक का पार्ट पूर्जा एवं बाइक बरामद किया गया. आरोपी के अन्य सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए आरोपी बाइक चोरी का गिरोह चला रहा था. इस संदर्भ में लालपुर थाना (कांड सं0-61/25) मामला दर्ज किया गया है
