Ranchi: लातेहार में नक्सलियों ने देर रात निर्माण कार्य स्थल पर जमकर उत्पात मचाया है. वाहनों में आगजनी के बाद एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना महुआडांड थाना क्षेत्र के ओरसा पाठ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य स्थल का है. जहां ग्रेडर एवं जेसीबी को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. दोनो वाहन जल कर खाक हो गए. वही एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है. जिसकी मौके पर मौत हो गई है. किस संगठन ने घटना को अंजाम दिया है, फिलहाल स्पष्ट नही हो सका है. मामले को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया. हालांकि उनसे बात नही सकी है.
