Patna: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. ब्यूरो की टीम ने फुल्लीडूमर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह और उनके मामा बच्चन कुमार सिंह को 75,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

निगरानी थाना (कांड सं0-102/26) में दर्ज मामले के अनुसार, परिवादी गौतम प्रकाश ने पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि बीडीओ अमित प्रताप सिंह 15वीं वित्त राशि से फुल्लीडूमर प्रखण्ड में 26 कार्य योजनाओं का अनुमोदन कर क्रियान्वयन करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं. ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने का प्रमाण मिला. प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल मंगलवार को कार्रवाई करते हुए बांका जिले के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के किराए के मकान से बीडीओ अमित प्रताप सिंह औऱ मामा बच्चन कुमार सिंह को 75,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed