Patna: समाहरणालय चौक के पास उतरे बुजुर्ग को जबरन कार में बैठाकर रुपये लूटने वाले इंटरस्टेट गिरोह के दो अपराधी को बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के नटवलिया निवासी पंकज राव और अहिरौली राय निवासी सकलैन मुस्ताक का नाम शामिल है. आरोपी के पास से बलेनो कार (UP57BX-6923), 12500 नगद रूपया और 2 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 74 वर्षीय बुजुर्ग मो० मुस्तफा उम्र अपने खाता से भारतीय स्टेट बैंक उज्जैन टोला से पच्चीस हजार रूपया निकाल कर दिन में करीब 12:00 बजे ऑटो से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में दवा लेने के लिए समाहरणालय चौक के पास उतरे तो पीछे से बलेनो कार सवार तीन आरोपी मो० मुस्तफा को जबरदस्ती कार में बैठाकर मनुआपुल के पास ले जाकर पैसा लेकर कार से उतार दिया. घटना के सबंध में मो० मुस्तफा ने नगर थाना को सुचना दिया. नगर थाना पुलिस एसडीपीओ सदर-0 के नेतृत्व में गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर अपराधियों का चिन्हित किया. इसके बाद छापामारी करते हुए घटना में प्रयुक्त बलेनो कार सहित दो अपराधियों को गिरफ्तारी किया गया. आरोपी के विरुद्ध यूपी, बिहार, झारखंड के कोडरमा में 15 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed