Ranchi: जमशेदपुर के जेएमए स्टोर प्रा लि में कर्मचारी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. मूलरुप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले आरोपी रवि रंजन बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के दयाल विला दर्जी लाईन रामदास भट्टा में रहता है. आरोपी के निशानदेही पर 8.91 लाख रुपया बरामद किया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि जेएमए स्टोर प्रा लि के सिनियर एकाउंटेट के0 श्रीनिवास राव के द्वारा ऑफिस से अज्ञात चोर के द्वारा लगभग 12.47 लाख चोरी करने के आरोप मामला दर्ज कराया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के आधार पर आरोपी का पहचान किया गया. और आरोपी रवि रंजन ने गहन पुछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार किया एवं चोरी हुए नगद रुपयो को चोरी करके ऑफिस में ही छुपाये गये स्थान से की जानकारी दिया. जहां से 8.91 लाख रुपया बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *