Patna: हथियार के साथ पकड़े गये आरोपी को छुड़ाने के लिये सहयोगी ने पुलिस के साथ किया. इस दौरान एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गया. पकड़े गये आरोपी के निशानदेही पर दूसरे आरोपी को आधा दर्जन चोरी की बाईक के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी में खजौली थाना क्षेत्र के डाढ़ा निवासी महेश यादव लदनिया थाना क्षेत्र के पथलगाढ़ा निवासी अमन दास का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 1 गोली और 6 चोरी की बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली थी कि 3 अपराधी बाईक से हथियार लहराते हुए मधुबनी के तेनुआही चौक से पथलगढ़ा की तरफ तेजी से जा रहा हैं, जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम दे सकता हैं. सूचना पर लदनियों थाना पुलिस दलबल के साथ महेश यादव को 1 देशी कट्टा एवं 1 गोली के साथ दबोच लिया. आरोपी महेश यादव को उसके सहयोगी ने छुड़ाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस एवं उपद्रवियों के बीच हाथापाई हुई, पुलिस पर पथराव भी किया गया. इसी क्रम में 2 अपराधी भाग निकले एवं उपद्रवियों मे से 1 आरोपी को पकड़ कर थाना लाया गया. इस संबंध में लदनिया थाना (कांड सं0-333/25) में मामला दर्ज किया गया. पुनः लदनिया थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर अरविन्द दास के घर पर छापामारी करते हुए चोरी के 6 बाईक को बरामद किया गया हैं. इस संबंध मे लदनियाँ (थाना कांड सं0-335/25) में अलग अलग से मामला दर्ज किया गया है.
