Patna: गोपालगंज जमुनाहा हाई स्कूल के पास से 3 लाख का इनामी अपराधी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी मनीष कुशवाहा यादोपुर थाना क्षेत्र के निरंजना का रहने वाला है. आऱोपी के पास से 1.235 किग्रा चरस एवं बाइक भी बरामद किया है. मनीष कुशवाहा के विरुद्ध विभिन्न थाना में 27 मामला दर्ज है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से विशेष अभियान के दौरान कटेया थाना को एसटीएफ गोपालगंज से मिले सूचना के आधार पर कटेया थाना एवं एसटीएफ गोपालगंज के संयुक्त कार्रवाई में ग्राम जमुनाहा हाई स्कूल के पास पक्की सड़क से 3,00000 का ईनामी कुख्यात अपराधी मनीष कुशवाहा को 1.235 किग्रा चरस एवं बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के दौरान आऱोपी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई घटनाओं में आरोपित रहा है.
