Patna: डॉग बाबू के बाद अब सैमसंग को आय प्रमाण-पत्र चाहिये. डॉग बाबू के नाम से आवास प्रमाण-पत्र का मामला अभी सुर्खियों में है. विभाग से लेकर आम लोगो के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. डॉग बाबू का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ कि अब सैमसंग के आय प्रमाण-पत्र का मामला सामने आया है.
मामला जहानाबाद जिले के मोदनगंज अंचल के है. इस संदर्भ में मोदनगंज अंचल अधिकारी के आवेदन पर ओकरी थाना (कांड सं0-403/25) में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अंचल अधिकारी मो० आसिफ हुसैन ने अपने आवेदन में बताया है कि आरटीपीएस पोर्टल पर अज्ञात द्वारा फर्जीवाड़ा धोखाधड़ी की मंशा से आवेदन कर आय प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए आवेदन किया गया. जिसमें आवेदक का नाम-सैमसंग, पिता-आईफोन, प्रखंड-मोदनगंज, ग्राम-बैट्री, जिला-जहानाबाद उल्लेखित किया गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
