Ranchi: चाईबासा के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दुष्कर्म के बाद युवती की नृशंस हत्या में शामिल आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जोगीदारु टोला के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी प्रधान पुरती उर्फ पल्टु के निशानदेही पर मृतिका का मोबाईल, स्कूटी (JH06L-7980), घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर और आरोपी को मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम- जोगीदारु जंगल के समीप एक खेत में पुआल से ढका हुआ एक अज्ञात 25 वर्षीय लड़की का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया. इस संबंध में खेत के मालिक जय किशन होनहागा के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना (कांड सं0-210/25) में मामला दर्ज किया गया. अज्ञात महिला के शव का पहचान के लिए C.I.G प्रकाशन तथा स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रसारित कर कराया गया. मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए चाईबासा एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया. गठित टीम तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रधान पुरती उर्फ पल्टु को गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है. आरोपी ने बताया कि हत्या से पूर्व लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया. तथा गला दबाकर एवं पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दिया. आरोपी के निशानदेही पर मृतिका का स्कूटी (JH06L-7980) ग्राम जोगीदारु जंगल से जप्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed