Patna: बिहार एसटीएफ और एमपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो राज्य का इनामी अपराधी को पकड़ा गया है. साथ ही हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है. आरोपी को गया जिले के आमस थाना क्षेत्र से छापेमारी कर पकड़ा गया है. आरोपी की पहचान इंटरस्टेट अपराधी रविकांत कुमार उर्फ गोलू कुमार के रुप में की गई है. उसके निशानदेही पर 107.40. ग्राम सोना, 1 देसी पिस्टल, 3 गोली और 1 बाईक बरामद किया गया है. रविकांत एमपी के जबलपुर जिले के खितौला थाना (कांड संख्या 262/25) में दर्ज मामले में वांछित था. आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश में 30 हजार और बिहार में 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में दिया था घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला के खितौला थाना क्षेत्र में इसफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधी 14.873 किलोग्राम सोने के आभूषण एवं नगद पाँच लाख से अधिक की राशि की लूट कर ली थी. इस लूट की घटना में रविकांत भी शामिल था. रविकांत के विरुद्ध मध्य प्रदेश एवं बिहार राज्य के गयाजी जिला के विभिन्न थानों में रंगदारी, लूट एवं डकैती सहित 11 मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed