Patna: हत्या मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे इनामी अपराधी को पुलिस गया घुघड़ी टॉड बाईपास से गिरफ्तार किया है. 50,000 के इनामी गिरफ्तार अपराधी राजु कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोहारी टोला मुबारचक का रहने वाला है.
इनामी अपराधी राजु कुमार की गिरफ्तारी के लिए बोधगया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी. इसी क्रम में गठित विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के हत्या में में फरार 50,000 रू0 का ईनामी राजु कुमार अभी घुघड़ी टॉड बाईपास के पास आया हुआ है. सूचना पर विशेष टीम घुघड़ी टॉड बाईपास छापामारी कर राजु कुमार को गिरफ्तार किया.
बता दे कि 30मई 2024 को वादी ने लिखित आवेदन दिया कि इनके भतीजा घर से बाहर गए थे, काफी देर हो जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे. इसी दौरान पत्नी के मोबाईल पर एक फोन आया कि आपके भतीजा की हत्या बोधगया थाना क्षेत्र के बापुनगर मोड़ के समीप कर दी गई है. इस संबंध में बोधगया थाना (कांड संख्या-266/24) मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में राजु कुमार की संलिप्तता का पता चला, जो गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहा था. पूर्व में इस हत्याकांड में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है. राजु कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में दो मामला दर्ज है.
