Ranchi: घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील तड़ीपार अपराधी को जमशेदपुर के परसुडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू पसरुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा कृति मैदान के पास का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी (विधि-व्यवस्था) को सूचना मिली कि परसुडीह थाना क्षेत्र के तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू गोविन्दपुर क्षेत्र में सरकारी आदेश का अवहेलना करते हुए कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है. जिससे आस-पास के लोगो में काफी भय का महौल है. सूचना पर डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर रेलवे फाटक के पास से तड़ीपार कुख्यात अपराधकर्मी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में परसुडीह थाना (काण्ड सं0-12/26) में मामला दर्ज किया गया है.

विदित हो कि जमशेदपुर डीसी ने अपराध नियंत्रण अधिनियम अध्यादेश 2002 की धारा- 3(3) a के तहत 2 फरवरी 2026 से 1 मई 2026 तक के लिए कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू को तड़ीपार घोषित किया गया है. उसके घर पर नोटिस का तामिला भी किया गया था. गिरफ्तार तड़ीपार कुख्यात अपराधी सुमित कुमार सिंह उर्फ लम्बू का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध परसुडीह थाना में पांच मामला दर्ज है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *