Ranchi: रांची के सिरमटोली रैंप के विरोध में बंद के पूर्व संध्या मशाल जुलूस निकाला गया. सिरम टोली सरना स्थल के पास फ्लाईओवर रैंप बनाने के खिलाफ और आदिवासी अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आदिवासी संगठनों ने मंगलवार शाम जयपाल सिंह मुंडा मैदान से मशाल जुलूस निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि 4 जून को झारखण्ड बंद रहेगा. आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने चार जून को झारखंड बंद का ऐलान किया है. सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग को लेकर बंद बुलाया गया है. आदिवासी प्रतिनिधियों ने रैंप हटाये जाने के अलावे आदिवासियों की धर्मस्थली मारंगबुरू गिरिडीह, लुगुबुरू, मुड़हर पहाड़, दिवरी दिरी के अस्तित्व की रक्षा को लेकर भी बंद बुलाया है. बंद के दौरान पेसा कानून, आदिवासियों की जमीन लूट, धार्मिक न्यास बोर्ड, नियोजन नीति, लैंडबैंक, ट्राइबल यूनिवर्सिटी, भाषा संस्कृति, शराबबंदी जैसे मुद्दों को भी उठाया जायेगा. बंद के दौरान दवा दुकान, आवश्यक सेवाएं, शवयात्रा एंबुलेंस, हॉस्पिटल जानेवाले मरीजों को छूट रहेगी.
