Ranchi: हजारीबाग के कोर्रा में सिंदुर चौक स्थित होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस होटल संचालक समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कोर्रा थाना क्षेत्र के सिन्दुर के रहने वाले होटल मालिक रामेश्वर प्रसाद, लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पगमिल के रहने वाले आसिफ अजहर, कोडरमा जिले क सतगावां थाना क्षेत्र के बासोडीह के रहने वाले धमेन्द्र चौधरी और सोनू कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से 2 कंडोम रेपर, सात कंडोम का डब्बा, 6 मोबाईल औऱ आंगतुक रजिस्टर पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सिंदुर चौक स्थित होटल यमुना पैलेस में होटल मालिक एवं संचालक के द्वारा दलालों से सांठ गांठ कर विभिन्न क्षेत्र से युवतियों को बुलाकर अवैध देह व्यापार के उदेश्य से होटलों का कमरा उपलब्ध कराया जा रहा है. जिससे होटल मालिक, संचालक एंव दलाल अवैध तरीके के पैसों की उगाही कर रहे है. जिससे आस-पास के ईलाको के लोगो पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. सूचना मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम होटल यमुना पैसेल में छापामारी किया. छापामारी के क्रम में होटल से तीन युवक एवं दो युवतियों को बरामद किया गया तथा होटल के कमरो से फटा हुआ कंडोम का रेपर एंव कंडोम का डब्बा बरामद किया गया. होटल मालिक एवं तीन अऩ्य को गिरफ्तार किया गया.
