Patna: मधुबनी के खुटौना अंचल गार्ड में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के कमरा से चोरी का दो रायफल बरामद कर लिया गया है. ब्लॉक से करीब 500 मीटर दूर खेत से दोनों रायफल को बरामद किया गया है.
हालांकि आरोपी अबतक फरार है. बताया जा रहा है कि बढ़ते पुलिस दबिश के वजह से रायफल को खेत मे रखकर आरोपी फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है.
बता दे कि 17 मई को खुटौना अंचलाधिकारी ने पुलिस को सूचना दिया गया था कि खुटौना अंचल में प्रतिनियुक्त 3 होम्फर्ड में से दो होमगार्ड का सरकारी रायफल समय पीछे का खिड़की तोड़कर चोरी कर लिया गया है. इस संदर्भ में खुटौना थाना (कांड सं०-70/25) अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. वही रायफल बरामदगी के लिए मधुबनी एसपी के निर्देश पर फुलपरास एसडीपीओ ने एक विशेष टीम का गठन किया. विशेष टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की. इसी बीच पुलिस को सुचना मिली कि चोरी की गयी दोनों रायफल ब्लॉक से करीब 500 मीटर दक्षिण-पश्चिम में देखा गया है. सुचना पर खेत से दोनों रायफल को बरामद किया गया.
