Patna: करीब दो साल से फरार चल रहे पटना जिला का कुख्यात अपराधी को मनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी धनंजय कुमार उर्फ शंकर हथियार के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद से फऱार चल रहा था.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिला के मनेर थाना पुलिस गिरफ्तारी केलिए छापामारी के क्रम आसूचना संकलन के आधार पर पटना जिला के टॉप 10 अपराधी धनंजय कुमार उर्फ शंकर को गिरफ्तार किया. बता दे कि 1 जनवरी 2024 को मनेर थाना क्षेत्र के ब्लॉक के पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर एक व्यक्ति से 13 लाख 58 हजार रुपए की लूट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. पूर्व में घटना में शामिल 4 अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. लूट की गई राशि में से 2 लाख 80 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त बाइक एवं हथियार बरामद किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed