Ranchi: स्वर्णरखा नदी नहाने गई नाबालिक बच्ची संदिग्ध अवस्था में जंगल में बेहोश मिली. आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया. वही बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया. इस संबंध में सिल्ली थाना (कांड संख्या 36/25) में मामला दर्ज किया गया. वही दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में शामिल दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी में बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी गिरीधारी महतो और रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र के टुटकीनवाडीह निवासी वीरभद्र गोस्वामी उर्फ बुतरा का नाम शामिल है.
पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को सिल्ली थाना क्षेत्र के सुण्डिल गांव स्थित हरिहर धाम के पास स्वर्णरखा नदी नहाने गई थी. जिसे हरिहर धाम के सुनसान जंगल में बेहोश हालत में बरामद किया गया. नाबालिक बच्ची को शराब पिलाया गया. जिससे बच्ची बेहोश हो गई थी. इस वजह से कुछ बताने में असमर्थ थी. बच्ची के परिजन बच्ची को ईलाज के लिए मूरी स्थित सिंहपूर नरसिंह होम में ईलाज कराने ले गए. पुलिस को सूचना मिली तो तकनीकी सहायता से मामले की जाँच शुरू की. शुक्रवार को पीड़ित बच्ची स्वस्थ हुई. उसके फर्दबयान में दो युवक द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने की बात बताई गई. साथ ही मारपीट करने एवं जबरन शराब पिलाने की जानकारी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. बच्ची के साथ दुष्कर्म में शामिल दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में घटना को अंजाम दिए जाने की बात को स्वीकार किया.
