Patna मुंगेर के भेलवा दियारा में चल रहे मिनीगन फैक्ट्री का एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुलासा किया गया है. वही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वरदह निवासी मो० फैयाज नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर से 4 बेस मशीन, 3 देशी पिस्टल, 2 अर्द्धनिर्मित देशी पिस्टल, 3 गोली, 1 ड्रिल मशीन, 1 हेन्ड बेस, 1 मैगजीन, 21 छोटे बड़े रेती और हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बिन्द टोली स्थित भेलवा दियारा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मिनीगन फैक्ट्री संचालित कर हथियार का निर्माण किया जा रहा है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल भेलवा दियारा पहुँचकर घेरा बंदी किया. पुलिस बल को देखकर सभी संदिग्ध व्यक्तियों ने भागने, प्रयास किया, जिसमें मो फैयाज को पकड़ा गया. तथा कुछ व्यक्ति दियारा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. आरोपी से फरार आरोपी का सत्यापन कर लिया गया है इस संबंध में मुफस्सिल थाना (कांड सं0-434/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed