Ranchi: सरायकेला-खरसावां के तेतलो में संचालित शराब के मिनी फैक्ट्री का पुलिस उद्भेदन करते हुए तो आरोपी को गिरफ्तार किया है. दुर्गा पूजा में शराब की भारी मांग को देखते हुए जहरीली शराब का धंधा चल रहा था. गिरफ़्तार आरोपी में चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह निवासी निरंजन गोराई और जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी निवासी प्रकाश कुमार गुप्ता का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 237 बोतल Mc Dowells No-1 Luxury लिखा नकली शराब, 221 Iconiq White लिखा हुआ नकली शराब, टेम्पु (JH05DU-1845) 100 लीटर स्प्रीट, शराब के बोतल पर चीपकाने वाला King,s Gold, Dream Girl, Royal Challenge, Mc Dowells No-1 Luxury का लेबल, 100 पीस King,s Gold एवं Iconiq White लिखा हुआ अंग्रेजी शराब का ढक्कन, स्टीकर जिसमें क्यूआर कोड के साथ झारखण्ड सरकार का लोगो, गैलन, बाल्टी और छनना पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर नीमडीह थाना पुलिस तेतलो गांव के रहने वाल अशोक गोप उर्फ विडियो गोप के घर मे छापामारी करने पर घर के मेन दरवाजे पर खड़े टेम्पु में भारी मात्रा में लोड़ नकली अंग्रेजी शराब के साथ निरंजन गोराई व प्रकाश कुमार गुप्ता को रंगे हाथ पकड़ा गया. घर के अंदर से नकली अंग्रेजी शराब निर्माण में इस्तेमाल होनो वाला स्प्रीट, विभिन्न बाण्ड के लेबल, स्टीकर, बोतल का ढक्कन एवं अन्य सामान बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी ने पुछ-ताछ करने पर पुलिस को बताया कि आगामी दुर्गा पूजा के त्योहार में शराब की भारी मांग को देखते हुए यहाँ पर नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री संचालित किया जा रहा था. जिसे अपने टेम्पु से नीमडीह एवं चाण्डिल थाना क्षेत्र में सप्लाई करते थे. इस संबंध में नीमडीह थाना (काण्ड सं० 53/2025) में मामला दर्ज किया गया है. नकली अंग्रेजी शराब निर्माण का मिनी फैक्ट्री को संचालित करने में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापामारी की जा रही है.
