Ranchi: बोकारो के कसमार प्रखंड कार्यालय में तैनात जेई को 5 हजार रिश्वत लेते धनबाद एसीबी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी जेई आशीष कुमार आम बागवानी योजना के मजदूरी पेमेन्ट के लिये रिश्वत मांग रहा था.

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद प्रमण्डलीय कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी. जिसमें बताया गया कि परिवादी की पत्नी हलीमा खातुन के नाम से मनरेगा के तहत आम बागवानी योजना वर्ष 2024 में मिला है. यह योजना 5 वर्षों का है. इस योजना के तहत साफ, सफाई, देखरेख, सिंचाई के लिए मजदूर लगाया जाता है. मजदूरी पेमेन्ट के लिए प्रत्येक वर्ष कसमार ब्लॉक से पैसा का भुगतान किया जाता है. वर्ष 2024-25 में 11 किस्तों में 1,38.688 रूपया का भुगतान किया गया है. पैसा का भुगतान के पूर्व कसमार ब्लॉक के जेई आशीष कुमार के द्वारा पैसा का मांग किया जाता है. पैसा नहीं देने पर मनरेगा का भुगतान रोक दिया जाता है. परिवादी की पत्नी हलीमा खातुन (लाभुक) के साथ 4 मजदूर आम बागवानी में कार्य करते है. वर्ष 2025-26 का मजदूर पेमेन्ट के लिए कसमार ब्लॉक में परिवादी की पत्नी के द्वारा आवेदन (डिमांड) किया गया है. इस आम बागवानी योजना के मजदूरी पेमेन्ट के लिए कसमार ब्लॉक के जेई आशीष कुमार के द्वारा परिवादी की पत्नी एवं परिवादी से 5,000 रू० रिश्वत का मांग किया गया था.

मामले का जब सत्यापन कराया गया तो आरोप सही पाकर निगरानी थाना (काण्ड सं0-10/2025) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद धावादल गठित कर शुक्रवार को कसमार प्रखंड में मनरेगा के कनीय अभियंता आशीष कुमार को परिवादी से 5,000 रूपये रिश्वत लेते हुए प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय, कसमार स्थित उपर तल्ला के कार्यालय से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed