Ranchi: रांची के कोकर चौक स्थित सुन्दर विहार में छिपे अपराधी और उसका सहयोगी को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. राहुल सिंह गिरोह से जुड़े अपराधी मेसरा में टोयोटा शोरूम के पास में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने में शामिल था. गिरफ्तार अपराधी में ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुड्डु पाचा निवासी अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु, चुटू पाचा निवासी विशाल मुंडा, हजारीबाग जिले क बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोसाई बलिया निवासी करन कुमार उरांव, रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले सेंटू सिंह और रामानन्द कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो गोली, एक अपाची बाईक, 6 मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 4 फरवरी को टोयोटा शोरूम के समीप विकास अस्पताल के पास अज्ञात अपराधियों ने हवाई फायरिंग किया था. इस संदर्भ में सदर (मेसरा) थाना (कांड सं0-49/26) में मामला दर्ज किया गया था. इसी बीच मिली गुप्त सूचना मिली कि बीआईटी मेसरा ओपी स्थित विकास अस्पताल में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुन्दर विहार में छुपे हुए हैं. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु, को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया. आरोपी ने घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली, बाईक एवं पहने हुए कपड़ा तथा चप्पल अपने घर में छिपा कर रखने की जानकारी पुलिस को दिया. आरोपी के निशानदेही पर पांचा स्थित घर में छापामारी कर घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया. साथ ही अमन कुमार ठाकुर के निशानदेही पर अन्य अपराधी करन कुमार उरांव, विशाल मुण्डा, सेंटू सिंह, रामानन्द कुमार को गिरफ्तार किया गया है. करन कुमार उरांव, सेंटू सिंह और अमन कुमार ठाकुर का अपराधिक इतिहास रहा है. तीनों के विरुद्ध रांची, रामगढ़ और हजारीबाग के विभिन्न थाना में 9 मामले दर्ज है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed