Patna: गोपालगंज में तूरकाहा पुल के पास पिस्टल और लोडेड कार्बाईन के साथ बाईक सवार अपराधी को टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी जंगलिया शबनम होटल के पीछे जमीन विवाद में दीपावली के समय हुए मारपीट का बदला लेने के लिए हत्या की घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. थावे थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी आरोपी मो० फहीम अनवर सिद्धीकी उर्फ बाबर के पास से 1 लोडेड देशी पिस्टल, 1 लोडेड देशी कार्बाईन 9 एमएम का 9 गोली, 8 एमएम का 1 गोली, 1 खाली मैगजीन, 1 चाकू, 3 मोबाईल, बाईक और 3 हथियार साफ करने वाला फुलथुरू पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी ने बताया बीते रात करीब 20:35 बजे टाउन थाना क्षेत्र के तूरकाहा पुल के पास मतगणना के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर वाहन जॉच की जा रही थी. वाहन जॉच के क्रम में मो० फहिम अनवर सिद्धीकी उर्फ बाबर को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि माधोपुर थाना क्षेत्र के महमुद आलम एवं तौफिक हुसैन के साथ मिल कर जंगलिया शबनम होटल के पीछे एक जमीन खरीदा गया था. जिस जमीन को लेकर दिपावली के आस पास मारपीट की घटना हुई थी. जिसका बदला लेने के लिये और शहर में भय का महौल बनाने के लिए अपने पार्टनर से देशी कार्बाईन एवं देशी कट्टा खरीदा था. जिसका इस्तेमाल जमीन कब्जा करने के साथ हत्या में करने वाला था. मो फहीम अनवर सिद्दीकी पूर्व में भी कई घटनाओं में आरोपित रहा है. टाउन थाना और पटना कोतवाली थाना में भी मामला दर्ज है. पटना कोतवाली थाना में दर्ज मामले में जेल भी जा चुका है.
