Patna: “नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत पुलिस कड़ी कार्रवाई करते हुए 500 ली० अर्द्धनिर्मित शराब बरामद कर नष्ट किया है. वही 3 शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब निर्माण और जुए के अड्डे चलने के आरोप में थानाध्यक्ष को शो-कॉज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी राजू महतो, गरखा थाना क्षेत्र के उद्यान टोला निवासी रवि कुमार और रामेश्वर मांझी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 20 लीटर देशी चुलाई शराब और 4 पीस स्टील का तसला पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को गरखा थाना पुलिस संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से लगभग 20 लीटर देशी चुलाई शराब एवं शराब बनाने, पैकिंग में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई. इस दौरान करीब 500 ली० अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट किया गया. पुलिस टीम प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम मैकी स्थित बताये गये स्थान पर पहुँचने पर राजू महतो पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 2 प्लास्टिक डब्बों में कुल 10 लीटर देशी चुलाई शराब एवं 4 पीस स्टील का तसला बरामद किया गया. इसी दौरान प्राप्त अन्य गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम उद्यान टोला में छापेमारी कर रवि कुमार एवं रामेश्वर मांझी को पकड़ा गया. तलाशी में रवि कुमार के पास से 5 लीटर देशी शराब तथा रामेश्वर मांझी के झोले से 200 एमएल के 25 पैकेट देशी शराब बरामद हुआ.
आरोपी के विरुद्ध गरखा थाना (कांड सं0-626/25) में मामला दर्ज किया गया. वही इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण थाना क्षेत्र में खुलेआम होने तथा जुए के अड्डे चलने के आरोप में गरखा थानाध्यक्ष को शो कॉज किया गया है.
