Ranchi: दुमका के विभिन्न थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे रहे तीन आरोपी जामा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में हँसडीहा थाना क्षेत्र के बलवारा निवासी अजय चौधरी, जामा थाना क्षेत्र के कुण्डाडीह निवासी विरेन्द्र राय और पाकुड़ जिले के पाकुडिया थाना क्षेत्र के चौकीसाल निवासी राजेश कुमार गुप्ता का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 7 बाइक पुलिस ने बरामद किया है.
घटना की जानकारी देते हुए जामा थाना लरभरी6 ने बताया कि काफी दिनो से बाइक चोरी की घटना हो रही थी. इस तरह की चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए दुमका एसपी ने सभी थाना प्रभारी को चोर गिरोह पर कड़ी निगरानी रखते हुए जगह बदल-बदल कर वाहन जाँच कर मामले का उद्भेदन का निर्देश दिया गया था. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिला कि जामा थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के तीन बाइक से चोर का गिरोह घुम रहा है. सूचना के बाद थाना गेट पर सघन वाहन चैकिंग लगया गया. कुछ समय बाद दुमका की ओर से आ रहे बुलेट पर सवार एक व्यक्ति, ग्लैमर पर सवार दो व्यक्ति एवं पल्सर पर सवार दो व्यक्ति को रोकना चाहा. परंतु तीनो बाइक सवार भागने लगा. जिसे गाड़ी से पिछा कर थाना से करीब 500 मीटर आगे बुलेट पर सवार एक आरोपी के साथ ग्लैमर सवार दो अन्य आरोपी को पकड़ा गया.
दो अन्य भागने में सफल रहे.
पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि हम तीनो के अलावे दो अन्य साथी मिलकर ग्लैमर वर्ष- 2022 में जामा हटिया से, बुलेट वर्ष-2025 में भलशुभिया जरमुण्डी थाना क्षेत्र से, बजाज का बिक्रांत नवम्बर-2024 में जरमुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम- बेलगुमा से, अक्टूबर 2024 में गोड्‌डा नगर थाना क्षेत्र से बुलेट, मार्च – 2024 में श्रीआमडा चौक दुमका से स्पेलन्डर प्लस, वर्ष 2022 में दुमका के भुरकुण्डा से ग्लैमर, जनवरी- 2024 में हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट से होण्डा साईन में साथ दुमका जिला के अन्य कई जगहो से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार किया. चोरी का बाइक का उपयोग एवं बेचने की बात स्वीकार किया. तीनो के निशानदेही पर 7 बाइक बरामद किया गया. इस संबंध में जामा थाना में (कांड संख्या-45/025) दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed