Patna: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम से आवासीय प्रमाणपत्र आवेदन निरस्त जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है. सोशल मीडिया पर आवेदन वायरल होते ही प्रशासन ने तत्काल गंभीरता दिखाई और इसकी पूर्ण जांच कर आवेदन को रद्द कर दिया गया है. मामला समस्तीपुर जिले मोहीउद्दीननगर प्रखंड का है.
जिला प्रशासन गंभीर फर्जीवाड़े का समय रहते पर्दाफाश कर मामला दर्ज कराया है. बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के मोहीउद्दीननगर प्रखंड (पटोरी अनुमंडल) में प्राप्त एक फर्जी आवासीय प्रमाणपत्र आवेदन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम और चित्र प्रयुक्त किया गया था. प्रखंड की राजस्व पदाधिकारी आवेदन की गहन जांच के उपरांत उसमें त्रुटिपूर्ण तथ्यों एवं असंगत दस्तावेजों को पहचानते हुए तत्काल संबंधित वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित कराई.
मूल आवेदन में आवेदक का नाम ‘डोनाल्ड जॉन ट्रम्प’, पिता का नाम ‘फैडरिक क्रिस्ट ट्रम्प’ और चित्र में डोनाल्ड ट्रम्प का चेहरा संलग्न था. इसके साथ एक छेड़छाड़ कर बनाया गया नकली आधार कार्ड भी संलग्न किया गया था. जो स्पष्ट रूप से एक गहरी साइबर धोखाधड़ी एवं सरकारी तंत्र में प्रवेश का दुरुपयोग है.
प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 318(4) व 336(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धाराएं 66(c) व 66(d) के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रशासन ने आम नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के सरकारी प्रमाणपत्र या सेवा के लिए सत्य एवं प्रमाणिक दस्तावेजों का ही उपयोग करें. किसी भी प्रकार की जानबूझकर की गई ग़लत जानकारी या फर्जीवाड़ा, आवेदन अस्वीकृति के साथ-साथ आपराधिक अभियोजन का कारण बन सकता है.
