Patna: नशा मुक्त सारण अभियान के तहत 65 लाख के गांजा के साथ चार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में सारण व सिवान से दो-दो भाइयों का नाम शामिल है. इनमे सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया निवासी रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी, उसका भाई धमेन्द्र गिरी, सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के निक्की प्रसाद और उसका भाई रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 129 किग्रा गांजा, 199.300 ग्राम ज्वेलरी, 643 ग्राम चांदी, 89,520 नगद, एक बुलेट, 4 पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड 10 लाख वैल्यू का जमीन का कागजात और अन्य पैन कार्ड. एटीएम कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी ने बताया कि रिविलगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम गोदना मठिया निवासी रमेन्द्र उर्फ रविन्द्र गिरी अपने दूकान तथा घर पर गांजा की ब्रिकी एवं सप्लाई कर रहें है. सूचना पर एएसपी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में रविन्द्र गिरी के दूकान से तीन पॉलिथिन गांजा बरामद किया गया. साथ ही छापामारी के दौरान रमेश चन्द्र गिरी के घर के पीछे स्थित शौचालय के बगल से एक प्लास्टिक के बोड़े में रखे गांजा बरामद कर उसके भाई धमेन्द्र गिरी को भी गिरफ्तार किया गया. बरामद गांजे के बारे में पुछ-ताछ में आरोपी ने बताया कि ये लोग गांजा का व्यवसाय करते हैं, तथा इनके निशानदेही पर छापामारी कर घर में छिपाकर रखे हुए भारी मात्रा में गांजा तथा जमीन का 6 कागजात, सोने-हीरे तथा सोने जैसा आभूषण-199.300 ग्राम, चांदी जैसा आभूषण-643 ग्राम, नगद राशि-89520 एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया. आरोपी के साथ कारोबार में संलिप्त सिवान जिले के निक्की प्रसाद उसका भाई रविन्द्र प्रसाद उर्फ मुखिया को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में रिविलगंज थाना (कांड सं0-253/25) में मामला दर्ज किया गया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. आरोपी नशे के व्यापार का संगठित अपराध कर अकूत संपत्ति जमा किया है. जिसको जब्त करवाने की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की गयी है. इस केस का स्पीडी ट्रायल के माध्यम से विचारण करवा कर शीघ्र कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. तथा छापामारी टीम में शामिल सभी सदस्यों को पुरुस्कृत किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed