Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी. कार्यक्रम में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया.
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवालीं एएनएम उपस्थित थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed