Ranchi: भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर शुक्रवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला में संचालित सरकारी एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.
आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय, संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे.
