Patna: बीते रात पुलिस कप्तान थाना पहुंचे. एक साथ दो-दो थाना का एसएसपी निरीक्षण किया तो एक थाना में गड़बड़ी पकड़ी गई. गड़बड़ी पकड़े जाने पर चालक को निलंबित कर दिया गया वही थानाध्यक्ष के वेतन पर रोक लगा दिया गया. दोनो से एसएसपी ने स्पष्टीकरण भी मांगा है.
बीते रात सारण एसएसपी दिघवारा एवं अवतारनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. थाना निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वछता, अभिलेखों के संधारण, मालखाना व्यवस्था, लंबित कांडो की प्रगति, अपराध नियंत्रण संबंधित उपायों की समीक्षा की गयी. आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी और रनिंग रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया. दिघवारा थाना के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष एवं अपर थानाध्यक्ष के अतिरिक्त अन्य कोई पदाधिकारी थाना पर उपस्थित नहीं मिले. तथा गश्ती टीम भी संतोषजनक नहीं पाया गया. जिस संबंध में थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है.
अवतारनगर थाना की आवेदन पंजी में आमजनो द्वारा समर्पित आवेदन-पत्र लंबित पाए गए जिन पर थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी. आवेदन पंजी की अनियमितता परिलक्षित होनें पर तत्काल एसएसपी ने पंजी जब्त करते हुए अवतारनगर थानाध्यक्ष का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया. एसएसपी 8 से 10:00 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग के लिए वायरलेस के माध्यम से दिए गए निर्देश के अनुपालन की जाँच की गई तो अवतारनगर थाना गश्ती वाहन में चालक मनोज कुमार साह सोए हुए मिले. इस लापरवाही के लिए एसएसपी चालक मनोज कुमार साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाईन हाजिर किया गया है. साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *