Patna: नशे कारोबार के साथ हत्या, लूट जैसे जघन्य मामले में फरार 50 हजार का इनामी अपराधी संतन कुमार को मधेपुरा के अरार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अरार थाना पुलिस ने को गुप्त सूचना मिली थी कि इनामी अपराधी भर्राही थाना क्षेत्र स्थित अपने घर आया है. इसके बाद एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ईनामी अपराधकर्मी संतन कुमार को भर्राही वार्ड नं0-03 से गिरफ्तार किया गया. संतन कुमार के विरुद्ध पिता ग्वालपाड़ा (अरार) में दो व भर्राही थाना एक मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed