Patna: भाइयों के बीच जमीन बाँटवाड़े में भेदभाव करने के वजह से पिता की हत्या करने वाले आरोपी को औरंगाबाद के कासमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी योगिन्द्र नोनिया उर्फ योगेन्द्र नोनिया कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ चट्टी का रहने वाला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को उपेन्द्र नोनिया ने कासमा थाना पुलिस को सूचना दिया कि अरथुआ गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई अन्य अज्ञात के साथ मिलकर पिता अर्जुन नोनिया की हत्या कर दी हैं. इस संदर्भ में फर्दब्यान के आधार पर कासमा थाना (कांड संख्या-57/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले को लेकर औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर सदर-2 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी तकनीकी अनुसंधान, आसूचना संकलन एवं ह्मयूमन इनटेलीजेन्स के आधार पर आरोपी योगिन्द्र नोनिया को बलार मोड़ से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया एवं अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि करीब एक वर्ष से जमीन बंटवारा को लेकर पिता से विवाद चल रहा था. विवाद में रोड के किनारे की जमीन को मेरे अन्य दो भाईयों को दिया जा रहा था. जबकि रोड से अंदर की जमीन हमको देने की बात कही जा रही थी. इसी बात को लेकर 9 मई की रात में अपने पिता को सोये अवस्था में लकड़ी से मारकर हत्या कर दिया. पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *