Patna: पटाखा छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते गोलीबारी और पुलिस पर हमले तक पहुंच गया. भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में विवाद के दौरान एक युवक ने राजू कुमार सिन्हा पर दो राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि, वह बाल-बाल बच गए. घटना की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों और उनके परिजनों ने हमला कर दिया. घर की छत से पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर बरसाए गए, जिसमें महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहिया थाना क्षे6 के पकड़ी निवासी मुशी उर्फ यश कुमार, सरल कुमार सिंह और एक महिला का नाम शामिल है.
पटाखा छोड़ने को लेकर हुआ विवाद, दो राउंड फायरिंग
पुलिस के अनुसार, 8 नवंबर की शाम गश्ती के दौरान बिहिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि पकड़ी गांव में मुशी उर्फ यश कुमार और राजू कुमार सिन्हा के बीच पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद हुआ है. इसी दौरान मुशी उर्फ यश कुमार ने राजू कुमार सिन्हा पर दो राउंड गोली चला दी. हालांकि, इस फायरिंग में राजू कुमार सिन्हा बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान दो खोखा भी बरामद किया.
आरोपी के घर पहुंची पुलिस तो बंद कर दिया दरवाजा
फायरिंग के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो घर में मौजूद लोगों ने मुख्य दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया जाने लगा. देखते ही देखते घर की छत से पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया. इस हमले में महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.
छत से पत्थर बरसाए, पुलिसकर्मियों को सीढ़ियों से धकेलने का प्रयास
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई. इसके बाद जगदीशपुर एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक बिहिया और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से घर का दरवाजा खुलवाया. इस दौरान छत पर हाथ में पत्थर लिए मौजूद एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान मुशी उर्फ यश कुमार और घर में मौजूद महिला ने पुलिसकर्मियों को सीढ़ियों से नीचे धकेलने का प्रयास किया. वहीं, मुशी ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस संबंध
