Patna: दुर्गा पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान रीगा थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ी चौक के समीप पकड़ी-महेशिया सड़क पर पंचायत सरकार भवन के पास पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली. इस दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार सोनबरसा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत वाहन जांच की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली. तलाशी में अवैध आग्नेयास्त्र और कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने हथियारों को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार रोहित कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके विरुद्ध रीगा थाना (कांड संख्या 295/26) में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *