Ranchi: झारखंड में JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा में हुई धांधली और गड़बड़ी के मामले में सीआईडीने कार्रवाई करते हुए परीक्षा में अनुचित लाभ प्राप्त करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कोडरमा जिला के सतगावां थाना क्षेत्र के खास के रहने वाले अजय कुमार, गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र के पिहरा निवासी संजय कुमार और धनवार थाना क्षेत्र के कटरियाटांड के रहने वाले रामाकृष्णा कुमार सिंह का नाम शामिल है. यह कार्रवाई सीआईडी थाना (कांड संख्या-01/25) में दर्ज मामले के तहत की गई है. तीनों आरोपी ने JSSC-CGL की परीक्षा में अनुचित तरीके से लाभ उठाया था.
