Ranchi: कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तेरपा गांव में बीते 6 सितंबर की रात हुए जोगेधर भुईयां हत्याकांड में हजारीबाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. पुलिस की एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ऱोपी में विकास गंझू  और प्रकाश गंझू का नाम शामिल है. आरोपी कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बेला का रहने वाला है.

अवैध संबंध के आरोप में हुई थी हत्या

घटना के संबंध में बताया गया कि 6 सितंबर की रात कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तेरपा निवासी जोगेधर भुईयां (पिता: लखन भुईयां) की हत्या अवैध संबंध के शक में कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक की पत्नी फुलमती देवी के आवेदन पर कटकमसांडी थाना (कांड संख्या-140/26) में मामला दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में ही दो आरोपी मंगरा कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार कर लिया था. अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *