Ranchi: साइबर अपराध की राजधानी कहे जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी को मिली गुप्त सूचना पर नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 5 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 11 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद हुए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के तस्लीम अंसारी, मंजर अंसारी, अब्दुल तारिक, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के समसाद गनी और जितेंद्र मंडल का नाम शामिल है. इनके खिलाफ नारायणपुर थाना (कांड संख्या 68/26) में मामला दर्ज किया गया है.

पकड़े गए आरोपी PhonePe पर 999 रुपये कैशबैक का मैसेज भेजकर ‘Accept’ करने को कहते थे, Accept करते ही खाते से पैसे उड़ जाते थे. साथ ही बैंक का क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर नया कार्ड देने के नाम पर APK फाइल डाउनलोड कराते थे और कार्ड की पूरी डिटेल चुरा लेते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *