Ranchi: रांची एसएसपी राकेश रंजन गुरुवार को यू.सी.झा हॉल, नवीन पुलिस केंद्र में जिला में कार्यरत टाइगर मोबाइल के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई. एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराध की रोकथाम, अपराधियों की पहचान एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए टाइगर मोबाइल की गश्ती को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाया जाए. बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, कोतवाली एएसपी, सभी डीएसपी, सभी थाना प्रभारी तथा टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

एसएसपी ने दिए 6 बड़े निर्देश

सघन गश्ती: टाइगर मोबाइल अपने-अपने क्षेत्र में बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित एवं सघन गश्ती सुनिश्चित करेंगे.

अपराधियों का सत्यापन: आर्म्स एक्ट, चोरी, NDPS, अवैध शराब, चेन/मोबाइल स्नैचिंग एवं ड्रग पेडलिंग जैसे मामलों में संलिप्त अभियुक्तों, पूर्व अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। सूचना संकलन कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

QR Code आधारित पेट्रोलिंग: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, ज्वेलरी शॉप सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर लगे QR Code को टाइगर मोबाइल द्वारा स्कैन कर पेट्रोलिंग की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी.

फायरिंग प्रैक्टिस: टाइगर मोबाइल में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं जवानों की छोटे हथियारों के साथ अविलंब फायरिंग प्रैक्टिस कराई जाएगी.

थाना प्रभारियों का पर्यवेक्षण: सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में टाइगर मोबाइल के कार्यों का नियमित पर्यवेक्षण करेंगे। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार ड्यूटी और कार्य-विभाजन सुनिश्चित करेंगे.

टाइगर मोबाइल में 3 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर नए कर्मियों की पदस्थापना की जाएगी. इससे कार्यप्रणाली में नवीनता और प्रभावशीलता बनी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed