Ranchi: जेपीएससी पेपर लीक मामले में हुई अनियमितताओं के मामले में सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. सीआईडी थाना (कांड संख्या 01/25) में दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपी में देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के कोदारकोसो के रहने वाले अक्षय कुमार तिवारी औऱ गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हथगड़ के रहने वाली सुष्मा कुमारी का नाम शामिल है. मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी जेल में बंद टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई है. दोनो पर जेपीएसपी और जेएसएससी-सीजीएल में अवैध तरीके से सफलता हासिल करने का आरोप है.
वही सीआईडी थाना (कांड संख्या 16/26) में दर्ज मामले में पहले से गिरफ्तार तीन आरोपी को पूछताछ के लिए 5 दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया है. रिमांड पर लिए गए आरोपी में मनोज कुमार, रौशन केरकेट्टा और उमाकांत उरांव का नाम शामिल है.
