Ranchi: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने चौका थाना (कांड संख्या 66/24) में दर्ज मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पोदो सरदार उर्फ पोदो भूमिज उर्फ लंगड़ा उर्फ पदो सरदार और गंगाधर सिंह मुण्डा का नाम शामिल है. दोनो आरोपी चौका थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पोदो सरदार आदित्यपुर थाना क्षेत्र में में अपना और पिता का नाम तथा पता बदलकर रह रहा था. चौका थाना में दर्ज मामले में 6 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ डकैती का आरोप है. इस मामले में पहले ही 6 नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. पोदो सरदार पर पहले से 5 संगीन मामले दर्ज हैं.
अड़की थाना पुलिस को सौंपा गया दूसरा आरोपी
दूसरा फरार आरोपी गंगाधर सिंह मुण्डा को पकड़कर अड़की थाना (कांड संख्या 44/23) में दर्ज मामले में संलिप्तता के कारण खूंटी जिले के अड़की थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है. गंगाधर सिंह पर भी 4 मामले दर्ज हैं. जिनमें सरायकेला, चांडिल और अड़की थाना के मामले शामिल हैं.
