Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में देह व्यापार का कारोबार करने वाले होटल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची एसएसपी को लगातार सूचना मिल रही थी कि नियर एचबीओ आर्ट्स, अहिर टोली स्थित होटल सनराज रेसीडेन्सी में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद कोतवाली एएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी में होटल से 3 लड़के और 5 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए. साथ ही होटल सनराज रेसीडेन्सी के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपी में रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के हटमा दाउद घाट के रहने वाले शुभम मण्डल, धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के आकदारा निवासी होटल मैनेजर उज्जवल मण्डल, हजारीबाग जिले क केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बरियातु के रहने वाले सुनील कुमार नायक, अमित कुमार, जमशेदपुर जिले के नन्दनगर, भूईयाडीह, वालाटोली, एजीको, सिटी चौक के पास रहने वाली अंचल कुमारी बेहरा, बंगाल के नदिया जिले क कालिगंज थाना क्षेत्र के मीरपोलेसथा के रहने वाले ईशानी मण्डल उर्फ बिल्कीसी खातुन, साउथ 24 परगना जिले के बशीरपुर थाना क्षेत्र के सालापुर निवासी संगीता साधा, हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के बेहाला ठाकुर पुकुर निवासी प्रियांका दास और हावड़ा जिले के न्यू टाउन थाना क्षेत्र के नदिता पाईक का नाम शामिल है. मौके पर से 9 मोबाइल, 8700 रुपये नगद और आपत्तिजनक वस्तुएं पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में पता चला कि होटल मालिक के द्वारा अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. इस संबंध में कोतवाली थाना (काण्ड संख्या 176/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *