Patna: ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान LNMII के छात्रों के लिए अब विदेश में पढ़ाई का रास्ता खुलेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को ‘गंगा टू ग्लोबल’ योजना की घोषणा की. इसके तहत हर सत्र में 100 छात्रों को 1 महीने के लिए विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री ‘आगाज-2026’ इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल होने LNMII पहुंचे थे. उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. इस दौरान 2026 बैच के 6 गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को सम्मानित किया और नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने संस्थान का लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम भी लॉन्च किया.

‘बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं’

मुख्यमंत्री ने कहा, “बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और वैश्विक अवसर देने की.” उन्होंने कहा कि LNMII बिहार की महत्वपूर्ण शैक्षणिक विरासत है. वर्तमान में यहां 1600 छात्र पढ़ रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 3000 किया जाएगा. प्रवेश CAT और MAT के आधार पर होगा. मुख्यमंत्री ने संस्थान में 3 बड़े सेंटर बनाने की घोषणा की. AI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, सेंटर फॉर अर्बन पॉलिसी एंड गवर्नेंस और क्वांटम कंप्यूटर सेंटर की स्थापना की जाएगी. उन्होंने कहा कि इन सेंटरों से छात्रों को आधुनिक नीति निर्माण, शहरी विकास और शासन से जुड़े विषयों में शोध का मौका मिलेगा.

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोल दिए हैं. 15 जुलाई को शुरू हुए 211 नए डिग्री कॉलेजों में 10 अगस्त से पढ़ाई शुरू हो गई है. 551 मॉडल स्कूल भी शुरू किए गए हैं. 15 अगस्त से रात 11 बजे तक छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर शिक्षकों से सवाल पूछ सकेंगे. कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, योजना विभाग की ACS डॉ0 एन0 विजय लक्ष्मी, आर्यभट्ट विवि के VC प्रो0 शरद कुमार यादव भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed