Patna: भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अररिया जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी को अररिया थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला स्थित उसके किराए के आवास से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार मो0 कमर आलम ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को उनके दुकान से सामान दिलवाकर हुए 17,00,500 रुपये के भुगतान में 5% की दर से 85,000 रुपये रिश्वत मांगी जा रही है. रिश्वत नहीं देने पर लाभार्थियों को दुकान न भेजने की धमकी भी दी जा रही थी. ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया. सत्यापन में पाया गया कि आरोपी ने कम से कम 50,000 रुपये लेने पर सहमति जताई थी. सत्यापन सही पाए जाने पर निगरानी थाना (कांड सं0-095/26) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में गठित धावादल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिवपुरी मोहल्ला स्थित उसके किराए के आवास से 50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed