Ranchi: खूंटी में High Extention बिजली तार चोरी में शामिल बेड़ो के दो आरोपी को तोरपा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी में सिंगार सराय के रहने वाले शेख खान उर्फ शेख खाजम खान और उमेश बड़ाईक का नाम शामिल है. पुलिस के अनुसार तोरपा थाना (काण्ड सं0 56/24) में बिजली तार चोरी को लेकर मामला दर्ज किया गया था. खूँटी एसपी के निर्देश पर बेड़ो थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगार सराय में छापामारी कर दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
बता दे कि हाल के दिनों में खूँटी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बिजली का अल्युमिनियम तार चोरी की घटना घटित हुई है. गिरफ्तार आरोपी से पूछ ताछ के दौरान इस काण्ड के अलावे खूँटी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में घटित बिजली का अल्युमिनियम तार चोरी मामले में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार किया है. आरोपी पर खूंटी के विभिन्न थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.
