Ranchi: रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खूंटी जिले के अहतू थाना की प्रभारी एसआई सपना सुलेखा को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि थाना प्रभारी ने एक केस से नाम हटाने के बदले परिवादी से 4.5 लाख रुपये की मांग की थी. परिवादी ने बताया था कि वह इस केस में पूरी तरह निर्दोष हैं. उन्होंने जांच की मांग की थी, लेकिन थाना प्रभारी ने जांच के बजाय पैसे की मांग की. फिलहाल गिरफ्तार थाना प्रभारी से पूछताछ की जा रही है. इसकव बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार एसीबी को श्याम कुमार ने लिखित शिकायत दी थी. श्याम ने बताया कि उनके खिलाफ अहतु थाना (कांड संख्या-06/25) में मामला दर्ज है. परिवादी का आरोप था कि उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है. केस से नाम हटवाने के लिए थाना प्रभारी सपना सुलेखा उनसे 4,50,000 रुपये की मांग कर रही थीं. शिकायत मिलने पर एसीबी ने पहले सत्यापन कराया. सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी ने ट्रैप लगाने की योजना बनाई. गुरुवार को एसीबी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed