Ranchi: खाना बनाने पर कहासुनी के दौरान समझाने आए पिता का हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. रेंगारीह थाना क्षेत्र के ग्राम चिडरा टोली में बेटे ने विवाद शांत कराने आए अपने ही पिता को बांस के डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. गिरफ्तार आरोपी की पहचना एक्सन मिंज के रुप में की गई है.
मुख्यालय के वरीय डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 8 बजे आरोपी एक्सन मिंज और उसकी बहन यशवंती मिंज के बीच घर में खाना बनाने को लेकर तीखी बहस हुई. शोर सुनकर पिता मिखैल मिंज बीच-बचाव करने पहुंचे और बेटे को समझाने लगे. इसी बात पर गुस्साए एक्सन मिंज ने बांस के डंडे से पिता के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल मिखैल मिंज को परिजनों ने 25 जुलाई को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन 2 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 27 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के भतीजे फुलजेम्स मिंज के फर्दबयान पर रेंगारीह थाना (कांड संख्या 09/26) में मामला दर्ज किया गया. सिमडेगा एसपी के निर्देश और डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे एक्सन मिंज को गिरफ्तार कर लिया.
