Ranchi: अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 के तहत वांछित आरोपी, वारंटियों और फरारियों के खिलाफ झारखंड पुलिस 24 घंटे का समकालीन अभियान चलाएगी. अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लंबे समय से लंबित मामलों में कार्रवाई तेज करना और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा. सीआईडी के एसपी द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह अभियान 23 जुलाई की रात्रि 12:00 बजे से 24 जुलाई की रात्रि 12:00 बजे तक राज्य के सभी जिलों में रेल सहित चलाया जाएगा.

किन्हें बनाया जाएगा निशाना

अभियान में ऐसे लोगों को पकड़ा जाएगा जो वर्तमान में अनुसंधानित मामले में वांछित हों, जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत हो चुका हो और जिन पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो चुकी हो या स्थायी वारंट निर्गत हो.

रिपोर्ट 26 तक देनी होगी

सभी एसएसपी, एसपी को अपने-अपने जिलों में अभियान चलाकर थाना-वार विवरणी तैयार करनी होगी. इसे 26 जुलाई को सीआईडी के ईमेल पर Hard Copy और Soft Copy दोनों में भेजना अनिवार्य होगा. सीआईडी ने स्पष्ट किया है कि कोई भी एसपी विवरणी सीधे सीआईडी कार्यालय नहीं भेजेगा, बल्कि अपने डीआईजी के माध्यम से भेजेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *